बड़वानी / आज श्री अनिल राठौर जिलाअध्यक्ष मध्य प्रदेश  स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बड़वानी के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय मे नवनियुक्त डा.जयपालसिह ठाकुर मुख्य चिकि.एवम स्वास्थ्य अधिकारी जिला बड़वानी का स्वागत किया गया पश्चात श्री दीपक देवराय स्टीवर्ट एवं श्रीमती मधुबाला डोडवे जिला चिकित्सालय बड़वानी के सेवानिवृत्त होने पर  बिदाई समारोह आयोजित किया गया,  शाल ,श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया कार्यक्रम में डा.जयपालसिह ठाकुर मुख्य चिकि.एवम स्वास्थ्य अधिकारी जिला बड़वानी,डा.मनोज खन्ना सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय बड़वानी , मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पधाधिकारी गण/नर्सिंग ऑफिसर ,कार्यालय सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय बडवानी का स्टाफ एवम जिला चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित थे । इस दौरान डा.जयपालसिह ठाकुर एवं डा.मनोज खन्ना ने कहा शासकीय सेवाओं से सभी अधिकारी कर्मचारियों को एक निर्धारित समयावधि के बाद अपने कार्यों से सेवा  निवृत होना पड़ता है यह एक प्रक्रिया है इससे हर किसी को गुजरना पड़ता हैं, उन्होंने कहा दोनो कर्मचारीयो ने अपने सेवा काल में बहुत अच्छा कार्य किया है , उन्होंने बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की । मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में दोनो कर्मचारियो के सुखमय व दीर्घायु जीवन की कामना की।श्री प्रिन्स मसीह जिला उपाध्यक्ष  मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बड़वानी ने  संघ के कार्य पर प्रकाश डाला एवं श्री राजाराम सोलंकी तहसील सचिव बडवानी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बड़वानी ने कार्यक्रम का संचालन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *