बड़वानी / SGFI द्वारा आयोजित अंडर-17 आयु वर्ग की बालिका खो-खो प्रतियोगिता में नर्मदा कॉन्वेंट स्कूल (NCS) बड़वानी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले की चैंपियन टीम बनने का गौरव हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर टीम ने अब संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
NCS की बालिकाओं की इस उपलब्धि से स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और शानदार टीमवर्क का परिचय देते हुए दमदार प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर संस्था संचालक श्री राम यादव एवं प्राचार्य डॉ. विजयलक्ष्मी यादव ने टीम की सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं स्कूल परिवार की ओर से टीम के कोच सिद्धार्थ मायरिया एवं श्रीमती रेखा डावर के मार्गदर्शन और प्रयासों की भी सराहना की गई।
विद्यालय प्रबंधन ने बालिकाओं को आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।
