बड़वानी  / हाजियों की खिदमत को इबादत मानते हुए ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान इकाई द्वारा रविवार को “अखिल भारतीय हज खिदमतगार सम्मेलन-2026” का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान ने कहा कि हज यात्रा को सुगम और सरल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा संकल्प है कि हज पर जाने वाले हर हाजी को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए प्रशिक्षित खिदमतगारों की टीम और बेहतर व्यवस्थाएं जरूरी हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुपारस भंडारी ने की। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का भाव पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़े, इसके लिए युवाओं को इस पवित्र सेवा से जोड़ना बेहद जरूरी है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव  ने कहा कि पिछले वर्षों में राजस्थान के खिदमतगारों ने जिस समर्पण से हाजियों की सेवा की है वह पूरे देश के लिए अनुकरणीय है।

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कहा कि धार्मिक यात्राओं को आसान और सुरक्षित बनाना समाज के हर वर्ग का दायित्व है।

इस अवसर पर सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य ओर मध्य प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी श्री आबिद कागज़ी और राजस्थान इकाई के प्रदेश अध्यक्ष इंतखाब आलम सहित बड़ी संख्या में हज खिदमतगार और गणमान्य की उपस्थिती में कार्यक्रम में देश भर से आए हज खिदमतगारो जिसमें प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश हज वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल रहीम तिगाले बड़वानी, प्रदेश महासचिव हाजी गफ्फार खत्री सेंधवा, हाजी बिलाल खत्री अलीराजपुर,हाजी मोइन मतीन बुरहानपुर,को प्रशंसा पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर स्वागत किया गया।

सम्मेलन के दौरान ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी द्वारा राजस्थान इकाई के प्रदेश अध्यक्ष इंतखाब आलम का साफा, माला और शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। श्री आलम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हाजियों की सेवा ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरान और नात-ए-रसूल से की गई।

आभार जोधपुर जिला इकाई के जिला अध्यक्ष ने प्रकट किया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *