बड़वानी / केरलम का प्रमुख एवं प्रसिद्ध त्योहार ओणम क्रिसेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, बड़वानी में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थी हरे रंग की पोशाक में विद्यालय आए और ओणम को “ग्रीन डे” के रूप में मनाया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की हरे रंग की सुंदर पोशाकों ने विद्यालय के वातावरण को और भी आकर्षक बना दिया।

विद्यार्थियों ने विद्यालय के सामने रंग-बिरंगे फूलों से सुंदर एवं विशाल पुक्कलम (फूलों की रंगोली) बनाकर अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही, विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्ण ओणम गीतों की धुन पर नृत्य प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को आनंद और उल्लास से भर दिया।

विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, कोऑर्डिनेटर एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी विद्यार्थियों को सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों से भरे ओणम की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

“ओणम के पावन पर्व पर सभी के जीवन में खुशियों, प्रेम और समृद्धि के रंग भरें।”
