बड़वानी / राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकुमार खंडेलवाल स्मृति हायर सेकेण्डरी स्कूल में विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करने एवं उनमें खेल प्रतिभा विकसित करने के उद्देश्य से विशेष खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पंजा-कुश्ती खिलाड़ी श्री मनोज पटेल द्वारा विद्यार्थियों को पंजा-कुश्ती का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पंजा-कुश्ती की विभिन्न तकनीकों, सही अभ्यास पद्धति, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन एवं खेल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया तथा मनोज पटेल से पंजा-कुश्ती की बारीकियां सीखीं।

श्री मनोज पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में सफलता के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने तथा अपने विद्यालय, जिले और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री माधव खंडेलवाल ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें उचित मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने अंतरराष्ट्रीय पंजा-कुश्ती खिलाड़ी श्री मनोज पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिया गया प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लिए निश्चित रूप से प्रेरणादायी एवं उपयोगी रहेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *