बड़वानी / नगर की प्रतिष्ठित वैष्णवी एमिनेंट स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र रईर्थ शिंदे ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का गौरव बढ़ाया।
रइर्थ शिंदे की इस शानदार उपलब्धि पर वैष्णवी एमिनेंट फैमिली की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। संस्था के डायरेक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि रइर्थ शिंदे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास है कि वे निरंतर इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने विजेता विद्यार्थी को पुरस्कृत कर बधाई दी ।
