बड़वानी / आज दिनांक 3 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ, जिला बड़वानी के नेतृत्व में भारतीय कपास निगम (CCI) द्वारा कपास खरीदी शीघ्र प्रारंभ करवाने की मांग को लेकर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया।
महासंघ ने मांग की कि बड़वानी जिले में कपास की फसल तैयार होकर बाजार में पहुंच रही है। ऐसे में CCI द्वारा सरकारी कपास खरीदी जल्द शुरू की जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके और उन्हें कम भाव पर कपास बेचने के लिए मजबूर न होना पड़े।
महासंघ ने कहा कि कपास उत्पादक किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खरीदी केंद्र शीघ्र शुरू करना आवश्यक है। खरीदी में देरी होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए संबंधित अधिकारियों द्वारा इस विषय पर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर अनिल इसके, जिला अध्यक्ष, गौतम परमार, तहसील अध्यक्ष, रोहित डॉडवें, सोहन राठौड़, ग्राम इकाई उपाध्यक्ष, आनंद निगवाल, किसान कार्यकर्ता, नरेंद्र सोलंकी, ग्राम इकाई अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
