बड़वानी / लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर मनोज नाहर व प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राम जाट के मार्गदर्शन में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।
सेवा सप्ताह के पांचवे दिन नेत्रदान व अंगदान जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें 142 लोगो ने अपनी सहमति से मरणोपरांत नेत्रदान करने के आवेदन पत्र भरे तथा नेत्रदान महादान की शपथ दिलाई ।
लायंस क्लब अध्यक्ष श्रीराम यादव ने बताया कि लायंस क्लब द्वारा आज शहर में नेत्रदान एवं अंगदान जागरूकता की मुहिम चलाई गई जिसमें लोगों को नेत्रदान और अंगदान से किस तरह हम लोगों को नया जीवन एवं उनके अंधकारमय जीवन में रोशनी भर सकते है । लायंस क्लब की इस मुहिम में शहर के कई लोगों ने स्वेच्छा से मरणोपरांत अपने नेत्रदान करने की सहमति प्रदान की और उन्होंने नेत्रदान के फॉर्म भी भरे । लायंस क्लब द्वारा अस्पताल चौक एवं श्रीराम चौक पर लोगो को नेत्रदान और अंगदान की शपथ भी दिलवाई गई । लायंस क्लब की इस मुहिम में प्रथम वॉयस गवर्नर लायनराम जाट , लायन महेश शर्मा, लायन संतोष भावसार, लायन सुधीर कुमार पांडे, लायन किशोर ठाकुर, लायन सुनील शर्मा, लायन डॉ कविता भदौरिया , लायन ईश्वर यादव एवं लायन राजेश गुप्ता उपस्तिथ थे।
लायंस क्लब द्वार इसी क्रम में कल भूखों को भोजन ( फ़ूड फॉर हंगर) की गतिविधि का आयोजन कराया जाएगा।
