बड़वानी/ इन दिनों जहाँ प्रशासन शहर में अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए तैयारी में है वहीं नगरपालिका बड़वानी भी शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है । फिर शहर को पालीथीन मुक्त करने का अभियान हो, या फिर किसी भी प्रकार का कचरा नर्मदा नदी में जाकर न मिले इसके लिए शहर के नालों में जालियाॅ लगाने का काम हो ।

इसी कड़ी में शहर की तिरछी पुलिया पर ग्रीन जालियाॅ लगाने का काम चल रहा है, जो निश्चित ही शहर की सुन्दरता में चार चांद लगाने में सहयोगी साबित होगा वही शहरवासियो का ग्रीन जालियों के मध्य तिरछी पुलिया से निकलना मन को आनन्दित कर सकता है । शहर के प्रत्येक नागरिक का प्रयास हो कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में बड़वानी शहर अग्रणी पंक्ति में खड़ा हो ।
