बड़वानी /दिव्यांगों की राह होगी आसान। यूडीआईडी से मिलेगी पहचान को सुगम बनाने के लिए सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण द्वारा दिव्यांगजनों के कार्य सुगम बनाने हेतु जिला चिकित्सालय में बनाए जा रहे दिव्यांग प्रमाण-पत्र एवं शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों के प्राप्त आवेदनों को सिस्टम में अपलोड कर यूडीआईडी की कार्यवाही हेतु कम्प्युटर सिस्टम प्रदान किया गया है।

                सिविल सर्जन डाॅ. आर.सी. चोयल ने नए वर्ष में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र पहुंचकर कम्प्युटर सिस्टम, प्रिंटर, वेब केम, फिंगर प्रिंट बायोमेट्रिक मशीन प्राप्त की।  डाॅ. चोयल ने बताया कि अब दिव्यांगजनों के यूडीआईडी पंजीयन जल्द हो सकेगें। इस दौरान ट्रस्ट के सचिन दुबे, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के श्मणीराम नायडू, एओ श्रीमती नीता दुबे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *