बडवानी /मध्यप्रदेश शासन द्वारा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा 12 जनवरी 2019 को मध्यप्रदेश में आयोजित हुई अभाविप के विभाग सह संयोजक प्रितमराज बड़ोले ने बताया की प्रश्नपत्र के गद्यांश में देश की स्वतंत्रता में योगदान देने वाले मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति भील समुदाय को अपराधी प्रवृत्ति शराबी और अर्जन में गैर वैधानिक तथा अनैतिक कार्य में संलिप्त बताया गया है जो कि जनजाति समाज की उपेक्षा की गई है समाज को अपमानित करना प्रदेश सरकार और लोक सेवा आयोग की सोची समझी साजिश है एवं मध्यप्रदेश   सरकार की जनजाति समाज  विरोधी मानसिकता को दर्शाता है प्रदेश के जनजाति समाज के  छात्र छात्रा अपने आप अपमानित महसूस कर रहा है तथा समाज में प्रदेश सरकार की मानसिकता के प्रति काफी आक्रोश है क्योंकि इसी समाज के टंट्या मामा भील शहीद भीमा नायक रानी दुर्गावती ऐसे अनगिनत महापुरुष ने इसी मध्यप्रदेश की धरती पर जन्म लिया और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान किया में और योगदान को भुलाया नहीं जा सकता सलोनी शर्मा एवं पल्लवी साद ने बताया कि जनजाति समाज के इस तरह के अपमान व सरकार की ओछी मानसिकता की घोर निंदा करती है प्रदेश सरकार को चेतावनी देती है और इस तरह की  सोच रखने वाले एवं जनजाति समाज को अपमानित करने वाले  जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कर बर्खास्त किया जाए इस दौरान जिला सहसंयोजक हेमंत पंवार सलोनी शर्मा पल्लवी साद तुकाराम मुजाल्दे राहुल पटेल अंकित मुकाती समरजीत शुभम पंचोले आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *