प्रेसनोट
कार्यालय मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग जिला बड़वानी द्वारा जिले के समस्त मत्स्यपालक मत्स्य उत्पादन तथा मत्स्य उत्पादक उपभोक्ताओं को एवं सर्व साधारण सूचित किया जाता है कि भारत सरकार कृषि मत्स्य पालन विभाग
पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा पत्र जारी कर संज्ञान में लाया गया है कि कुछ इलेक्ट्रानिक प्रिन्ट एवं सोशल मीडिया द्वारा संदेश फैलाया जा रहा हैं कि मछली एवं मछली के बायप्रोडक्ट द्वारा कॉरोना वायरस फैल सकता है। जिसके कारण मछली उद्योग एवं मत्स्य कृषक की जिविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।चूंकि मछली एक सहज रूप से उपलब्ध कम लागत प्रोटीन एवं शरीर के लिये आवश्यक खाध का अच्छा स्त्रोत हैं किन्तु अफवाह के कारण उपभोक्तानी में संयश की स्थिति बनी हैं फलस्वरूप मत्स्योत्पादन प्रभावित हो रहा है। अतः इस तरह की अफवाहों पर भारत सरकार का मत्स्य पालन पशुपालन एवं डेयरी विभाग निरन्तर निगरानी बनाये हुए हैं साथ ही एनीमल हेल्थ संगठन (AHO) द्वारा आश्वस्त किया है कि कॉरोना वायरस का मछली एवं इसके उत्पादो से कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं हैं। बल्कि कॉरोना वायरस मनुष्य से मनुष्य में
फैलता हैं कृपया ऐसी अफवाहो पर ध्यान न देवें!

सहायक संचालक मत्स्योद्योग
जिला बड़वानी (म0प्र0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *