भोपाल। Shivraj Cabinet : मध्यप्रदेश में मंगलवार 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा।

फिलहाल मंत्रिमंडल का स्वरूप छोटा

जानकारी के अनुसार पांच मंत्रियों को राज्यपाल लालजी टंडन शपथ दिलाएंगे। फिलहाल मंत्रिमंडल का स्वरूप छोटा रखा जा रहा है। कोरोना संकट पर नियंत्रण और लॉक डाउन हटने के बाद अगले महीने मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना भी जताई जा रही है।

दोपहर 12:00 बजे राजभवन में शपथ समारोह

शपथ लेने वाले मंत्रियों में डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल व मीना सिंह के अलावा तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत के नाम बताए जा रहे हैं। दोपहर 12:00 बजे राजभवन में शपथ समारोह का आयोजन सादगी के साथ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान की शपथ के 29 दिन बाद मंत्रिमंडल बन रहा

प्रदेश में कोरोना संकट के चलते शारीरिक दूरी और संक्रमण से बचाव के सभी उपायों को अपनाते हुए आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री चौहान की शपथ के 29 दिन बाद उनके मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है।

फिलहाल पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों में सिलावट और राजपूत को ही शामिल करने का निर्णय किया गया है। भाजपा हाईकमान की हरी झंडी के बाद पांच मंत्रियों को शपथ दिलाने का निर्णय हुआ है इसमें जातीय समीकरण को साधने का प्रयास भी किया गया है।

महिला और आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधित्व मीना सिंह, ओबीसी वर्ग से कमल पटेल, अनुसूचित जाति वर्ग से सिलावट और सामान्य वर्ग से डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा और गोविंद सिंह राजपूत को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कमल नाथ मंत्रिमंडल में सिलावट के पास स्वास्थ्य और राजपूत के पास परिवहन विभाग की कमान थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *