पाटी / इस बीच पाटी नगर में सोमवार को पुलिस का दिल को छू लेने एक वाला बेहद मानवीय चेहरा सामने आया है। लॉकडाउन के दौरान जहां लोगों को अनेक दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इसी बीच पुलिस हमेसा लोगो की सेवा के लिए ततपर रहती हैं। बता दें कि, जानलेवा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया भर में जारी जंग में स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ ही सुरक्षा कर्मी भी सीधी लड़ाई लड़ रहे हैं। लोगों को इस बीमारी से बचाने के लिए वह अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। इन्हीं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले मीडिया भी इन दोनों देश भर में सेवा में लगे है। जो अपनी विषम परिस्थिति में भी लोगो के बीच कोरोना की हर खबरे पहुँचा रहे हैं ताकि घर मे कैद लोगो को समस्त जानकारी मिल सके।

आज पाटी पुलिस ने अनोखी पहल कर मीडिया को उत्साहित किया। 4 मई को पाटी के पत्रकार दैनिक दबंग दुनिया अखबार के संवाददाता कमल खरते का जन्मदिन था। लॉक डाउन के चलते जन्मदिन सेलिब्रेट नही कर पा रहे थे। वही इस महामारी के चलते अपने कर्तव्य का पालन कर रहे थे। लेकिन पुलिस स्टाफ ने ये मौका भी हाथ से नही जाने दिया। ड्यूटी पर तैनात रहकर जन्मदिन मनाया। पुलिस ने जन्मदिन मनाने से पहले सभी को हाथ धुलाया, इसके बाद सोशल डिस्टेन्स के साथ खड़े रहकर जन्मदिन मनाया। पुलिस का कहना है कि हमारे साथ मीडिया भी अपने कर्तव्य निभा रही हैं। इसी के चलते पुलिस स्टाफ स्वयं व्यवस्था कर जन्मदिन मनाया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रशिक्षुक डीएसपी आदित्य राजसिंह ठाकुर , एएसआई आशिक खान, प्रधान आरक्षक कृष्णा आर्य,आरक्षक संजय सोलंकी,प्रवीण सोनी,बाबूलाल निगोले,सुरेश पाटीदार सहित पत्रकार श्रीकांत त्रिपाठी, दीपक मालवीया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *