बड़वानी(रेवा की पुकार) आदिवासी बाहुल्य जिला बड़वानी को जिले का दर्जा प्राप्त हुए आज 22 वर्ष पूर्ण हो चुके है। 25 मई 1998 को बड़वानी कांे जिले का दर्जा प्राप्त हुआ था। निश्चित जिले ने इन 22 वर्षो में उन्नति की है। लेकिन उतनी आशातीत नहीं जितनी होना चाहिए। वर्तमान में देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर अति चिंन्तित हंै। निश्चित इस प्रकोप से अर्थव्यवस्थाऐं प्रभावित हुई है। जिससे बड़वानी जिला भी अछूता नजर नहीं आता है। इन 22 वर्षो में वर्तमान कलेक्टर श्री अमित तोमर सहित 19 कलेक्टर्स के अनुभवों का लाभ जिले को प्राप्त हुआ है। बड़वानी जिला मुख्यालय को स्थानीय सांसद श्री गजेन्द्र पटेल जैसे युवा एवं सक्रिय जनप्रतिनिधि मिले है जो बड़वानी जिले का कुशल नेतृत्व कर रहे है। वर्तमान में कोरोना संकट से निपटना, गुजरात व महाराष्ट्र से प्रवासी मजदूरों को गंतव्य तक पहुॅचाने की व्यवस्था में ही जिला का प्रशासन अपनी सेवाओं में तल्लीन है। प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य व नगरीय प्रशासन के कर्मचारी-अधिकारी, सफाई कर्मी, जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी संस्थाऐं तथा जिससे जितना बन पड़ रहा है वह सभी नागरिक-जनसेवक योद्धा अपनी-अपनी उल्लेखनीय उत्कृष्ट भूमिका निभा रहे है। इस विषम परिस्थितियों का सफलत्म सामना करने के लिए ‘‘रेवा की पुकार’’ परिवार आप सभी के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता है। एक बार पुनः आप सभी को जिले की 22 वीं वर्षगाॅंठ की हार्दिक बधाई…!!
बड़वानी जिले में अभी तक पदस्थ कलेक्टर्स-
क्रमांक नाम कब से कब तक
1- श्री अशोक शाह 25.5.1998 से 10.9.1999
2- श्री आशीष श्रीवास्तव 11.9.1999 से 24.6.2000
3- श्री ओमेश मंूदड़ा 24.6.2000 से 10.6.2002
4- श्री जब्बार ढाॅंकवाला 10.6.2002 से 20.11.2003
5- श्री जे एन मालपानी 20.11.2003 से 8.8.2004
6- श्रीमती अंजुसिंह बघेल 8.8.2004 से 28.10.2004
7- श्री चन्द्रहास दुबे 28.10.2004 से 6.5.2005
8- श्री विश्वमोहन उपाध्याय 6.5.2005 से 19.1.2006
9- श्री अरुण तिवारी 19.1.2006 से 7.6.2007
10- श्री एस के पाल 7.6.2007 से 6.7.2009
11- श्री एनबीएस राजपूत 6.7.2009 से 24.4.2010
12- श्री सन्तोष मिश्र 24.4.2010 से 12.8.2011
13- श्रीमती रेनू तिवारी 14.8.2011 से 14.2.2012
14- श्री श्रीमन् शुक्ला 14.2.2012 से 7.11.2013
15- श्री शोभित जैन 8.11.2013 से 11.8.2014
16- श्री रविन्द्र सिंह 13.8.2014 से 5.8.2015
17- श्री अजयसिंह गंगवार 5.8.2015 से 27.5.2016
18- श्री तेजस्वी एस नायक 3.6.2016 से 18.5.21018 तक
19- श्री अमित तोमर 21.5.2018 से ……………
———————————————–
