बड़वानी 11 जुलाई/ बड़वानी में शनिवार को 11 और व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 167 हो गई है। इसमें से 118 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 45 लोगो का उपचार इन्दौर एवं बड़वानी के अस्पताल में चल रहा है। 

     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को आई रिपोर्ट में जोगवाड़ा का 65 वर्षीय पुरूष, बड़वानी नगर का 24 वर्षीय पुरूष, सेंधवा का 26 वर्षीष पुरूष, राजपुर के 22 वर्षीय पुरूष, 70 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय महिला, 67 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय महिला, भडभड़ा का 30 वर्षीय पुरूष, बलवाड़ी का 31 वर्षीय पुरूष, तलावपुरा झिलना का 19 वर्षीय पुरूष की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। बड़वानी के 2 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात शनिवार को बड़वानी के आइसोलेेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। इसमें राजपुर के श्री लक्ष्मीनारायण एवं श्री अशोक मोहन सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *