बड़वानी 14 जुलाई/ बड़वानी में मंगलवार को 17 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 204 हो गई है। इसमें से 135 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 65 लोगो का उपचार इन्दौर एवं बड़वानी के अस्पताल में चल रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को आई रिपोर्ट में 2 लोग राजपुर के, 11 लोग सेंधवा के, 1 देहदला का, 2 पीपरकुंड के तथा 1 बड़वानी का सम्मिलित है। जिनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई है, उसमें राजपुर का 41 वर्षीय पुरुष एवं 19 वर्षीय युवा, सेंधवा का 51 वर्षीय पुरुष, 47 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय पुरुष ,29 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष, 43 वर्षीय पुरूष, एवं 43 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती, ग्राम देहदला की 60 वर्षीय महिला, ग्राम पीपरकुंड की 27 वर्षीय महिला एवं 5 वर्षीय बालक, बड़वानी का 80 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।
12 कोरोना वायरस पॉजिटिव को इलाज के बाद बड़वानी के अस्पताल से मिली छुट्टी
बड़वानी 14 जुलाई/बड़वानी के 12 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात मंगलवार को बड़वानी के आइसोलेेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। इसमें बड़वानी के वहिदा इदरीश, तस्किन सादिक शेख, कनिज इदरीश, साना इदरीश, उजेर इदरीश एवं अर्शी सादिक, राजपुर के किशोर बालमुकुंद, राजेन्द्र चम्पालाल, भागाबाई उदयराम, गोरीलाल उदयराम एवं आइसा निसार, सेंधवा के भारत आनंद सम्मिलित है।
