बड़वानी में 17 और कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इसमें 7 लोग खेतिया, 4 लोग पानसेमल, एक ठीकरी, 3 बड़वानी, 1 ओसवाड़ा का और एक मरीज राजपुर का है।
सिवनी जिले में 9 और कोरोना पॉजिटिव मिले
सिवनी जिले में 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। शहर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार देर रात छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज से मिली रिपोर्ट में 9 मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले जिला अस्पताल की ट्रू नोट मशीन में 3 सैंपल पॉजिटिव मिले थे। अबतक जिले में 68 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 24 है, जबकि 38 व्यक्ति ठीक होकर घर लौट गए हैं। 4 मरीजों का इलाज नागपुर में चल रहा है। एक मरीज छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
अनूपपुर जिले मे 8 कोरोना पाजिटिव पाए गए
अनूपपुर। शासकीय मेडिकल कॉलेज शहडोल से शुक्रवार देर रात्रि प्राप्त हुई 129 रिपोर्ट में से 8 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उक्त 8 कोरोना संक्रमितों में 5 पुरूष (उम्र- 21, 28, 38, 40 एवं 42 वर्ष), 2 महिलाएँ (उम्र- 19 एवं 58 वर्ष) तथा 1 बालिका (उम्र-15 वर्ष) है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर उक्त संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर अनूपपुर शिफ्ट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सभी का स्वास्थ्य स्थिर है।
बालाघाट जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
बालाघााट में 7 अगस्त को देर रात में आईसीएमआर लैब जबलपुर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार दो और मरीजों के सैंपल कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। यह दोनों मरीज पति-पत्नी हैं और लालबर्रा तहसील के ग्राम कौड़िया के हैं और सिवनी से आए हैं। इन दोनों मरीजों को इलाज के लिए आईटीआई के पीछे बूढ़ी बालाघाट में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस प्रकार बालाघाट जिले में अब तक कुल 161 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शासन के प्रोटोकॉल के अनुसार इनमें से 130 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और 31 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
मंडला में कोरोना मरीज के संपर्क में आने से युवक संक्रमित
मंडला जिले के बिछिया विकासखंड के केवलारी ग्राम में 24 वर्षीय युवक की कोरोना वायरस पॉजिटिव मिला है। यह युवक कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आया था। युवक को उपचारार्थ कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या 51 हो गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 31 हो गई है।
