बड़वानी 17 अगस्त/जनसमपर्क विभाग व्दारा जारी समाचार अनुसार बड़वानी में रविवार की देर शाम को 8 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 971 हो गई है। इसमें से 843 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 118 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है। जबकि 10 लोगो की मृत्यु हुई है।
जबकि आज सोशल मीडिया पर 18 और लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आने की खबरें चल रही है। जिले में चर्चा है कि पता नही क्यों बड़वानी जिले के लोगों को स्वास्थ्य विभाग समय पर व सही जानकारी नही दे पा रहा है। बताया जाता है कि राज्य सभा सदस्य डाॅ. सुमेरसिंह सोलंकी की भी रिपोर्ट पाॅजीटिव आने के बाद उनका उपचार पहाड़ी पर बने नवीन सर्किट हाउस में चल रहा था। रविवार को उनका सिटी स्केन हुआ तो उन्हें उपचार के लिए अरविंदो हाॅस्पिटल के लिए रैफर किया गया। इस सम्बन्ध में प्रशासन की तरफ र्से राज्यसभा सदस्य का किसी भी प्रकार का कोई भी अधिकृत स्वास्थ्य बंलेटिन जारी नहीं किया गया है। न्यूज चैनलों में ही सम्बन्धित के इन्दौर रैफर किये जाने के समाचार चल रहे है। खैर जो भी हो लेकिन प्रशासन ने जिलेवासियों को कोरोना संक्रमितों की समय पर सही जानकारी उपलब्ध करवाये जाने की व्यवस्था करना चाहिए ताकि लोग अपने हिसाब से सतर्क हो सके।
