बड़वानी 24 सितम्बर 2020/ बड़वानी में बुधवार की देर शाम को 30 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1731 हो गई है। इसमें से 1397 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 314 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 20 लोगो की मृत्यु हुई है। 

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें शिव टेकड़ी (पानसेमल) का 26 वर्षीय पुरूष, पानसेमल की 8 वर्षीय बालिका, 28 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय पुरूष, 62 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय पुरूष, चिखल्दा (पानसेमल) की 53 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय महिला, खेतिया की 14 वर्षीय बालिका, 19 वर्षीय बालक, 66 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरूष, निवाली का 40 वर्षीय पुरूष, राजपुर की 32 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरूष, धनोरा की 55 वर्षीय महिला, बड़वानी का 3 वर्षीय बालक, 28 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, 82 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय पुरूष, रेहगून की 15 वर्षीय बालिका, 70 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *