बड़वानी / दिनांक 31.08.2016 को आवेदक सुरेश डावर व अन्य साथीगण के द्वारा आवेदन दिया गया जिसमें बी.एन.गोल्ड रियल स्टेंट कम्पनी के द्वारा कई लोगों को विभिन्न योजनाओं का प्रलोभन देकर तथा उनसे पैसा लेकर पॉलिसीया खोली गई जो पांच वर्षों के पश्चात पॉलिसीयां मेच्युर होने पर पैसा दुगुना दिया जाना था लेकिन मेच्युरिटि के होने के पहले है कम्पनी के डायरेक्टर व कर्मचारीयों ने कम्पनी को बंद कर करोड़ो पैसा लेकर फरार हो गये । जो थाना बड़वानी पर अपराध क्र 475/2016 धारा 409,420,120 बी,34 भादवि 3,4,5,6 चिट फंड अधिनियम व म.प्र. निक्षेपकों के हितों का सरंक्षण अधिनियम की धारा 6 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर बड़वानी पुलिस के व्दारा अनुसंधान मे लिया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष रुप से रुचि लेकर थाना बड़वानी के थाना प्रभारी टी.आई.श्री राजेश यादव ने पुलिस अधीक्षक बड़वानी के निर्देशन एंव अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनिता रावत, एसडीओपी सुश्री रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में टी.आई.राजेश यादव ने उप.निरी, विजय रावत, उनि रितेश खत्री, आरक्षक जगजोधसिंह . आर 159 जितेन्द्र, आर. योगेश पाटिल की टीम गठित की गई टीम व्दारा फरार आरोपीयों की पतारासी हेतु दो तीन बार उज्जैन व सागर पहूंचे जंहा पर टीम को कोई सफलता नहीं मिली बाद टीम ने लगातार मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर तकनिकी माध्यम से पतारासी की जब टीम को सूचना मिली की फरार आरोपी भोपाल में निवास कर रहा है तब टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी देवेन्द्र पिता लच्छु प्रसाद सुमेरिया निवासी खुरई सागर को शाहपुरा भोपाल से पकड़ा तथा अन्य आरोपी अंकुर अवस्थी का पता करते उज्जैन में निवास करना बताया जो टीम के द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते आरोपी अंकुर पिता स्व. जुगलकिशोर अवस्थी निवासी तिरुपति एवेन्यु उज्जैन से पकड़ा तथा आरोपीयों से पुछताछ करते कम्पनी में रहकर पॉलिसी धारकों से पैसा एकत्र कर उनसे धोखाधड़ी करना बताया गया । आरोपीगणों को न्यायालय पेश कर पी.आर. लिया जायेगा तथा अन्य फरार आरोपीगणों को व गबन किये गये पैसों के बारे में पुछताछ कि जावेगी । पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे स्थाई वारंटी के धरपकड़ के अभियान के तहत् दौराने पुलिस अधीक्षक श्री निमिष अग्रवाल बड़वानी के निर्देशन एंव अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनिता रावत, एसडीओपी सुश्री रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में टी.आई.राजेश यादव ने उपनिरीक्षक लखनसिह बघेल, उनि जॉनी चारेल.प्रआर 205 शिवराम चौहान , आर.229 जगजोध आर.446 बलवीर के उक्त टीम को स्थाई वारंटी को पकड़ने के निर्देश दिये गये जो 02 वर्षों से फरार आरोपी अनिल पिता दुर्गासिंह निवासी गैलगांव थाना कुक्षी को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय पेश किया जावेगा । थाना प्रभारी टी.आई श्री राजेश यादव ने बताया कि उक्त प्रकरण में अन्य फरार आरोपीयो को पतारसी कर जल्द ही गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही कि जावेगी तथा फरार स्थाई वारीयों के विरुध्द गिरफ्तारी की थाना बड़वानी के द्वारा कार्यवाही की जावेगी।
