बड़वानी/महिला एवं बाल विकास जिला बडवानी अंतर्गत बड़वानी, पाटी, राजपुर, सेधवा, निवाली, पानसेमल, वरला, ठीकरी परियोजना के अंतर्गत कुल 1784 आंगनवाडी केन्द्र आँगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के माध्यम से संचालित है। कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने ग्राम समेकित स्वास्थ्य एवं पोषण कार्ययोजना की अनुमोदन बैठक मे आंगनवाडी केन्द्र के संचालन एवं सेवाओ की प्रदायगी के शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप सुचारू रूप से क्रियान्वयन किये जाने के निर्देश दिये थे एवं कार्य मे लापरवाही बरतने पर आंगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओ के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये गये थे।
कलेक्टर के निर्देशानुसार माह अगस्त 2020 मे कुल 212 आंगनवाडी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं एवं माह सितम्बर 2020 मे 269 आंगनवाडी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं पर आँगनवाड़ी केंद्र मुख्यालय पर निवास नही करने, आंगनवाडी केन्द्रो के संचालन मे लापरवाही बरतने, आईसीडीएस की सेवाओ की प्रदायगी मे अनियमितताओं के कारण से पर्यवेक्षकों की अनुशंसा के आधार पर परियोजना अधिकारियों द्वारा मानदेय कटौत्रा के रूप मे दण्डित किया गया है। अन्तिम रूप से चेतावनी भी दी गई कि यदि कार्य मे सुधार परिलक्षित नही होता है तो सेवा समाप्ति की कार्यवाही भी की जावेगी।
