बड़वानी 20 अक्टूबर 2020 / बड़वानी में सोमवार की देर शाम को 13 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 2068 हो गई है। इसमें से 1931 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 116 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 21 लोगो की मृत्यु हुई है। 

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें चाचरिया का 35 वर्षीय पुरूष, 52 वर्षीय पुरूष, बड़वानी की 23 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरूष, जुलवानिया का 28 वर्षीय पुरूष, काजलमाता का 40 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय पुरूष, निवाली की 58 वर्षीय महिला, मल्फा का 52 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *