बड़वानी / कोरोना टीकाकरण महाअभियान के दूसरे चरण में मध्‍य प्रदेश में फ्रंटलाइन वर्कर्स को अब 17 फरवरी तक टीका लगाया जाएगा। कम टीकाकरण के चलते भारत सरकार ने टीकाकरण की अवधि बढ़ा दी है। अभी 13 फरवरी तक ही टीकाकरण करने का निर्णय लिया गया था। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि 13 फरवरी तक नियमित टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद तय करेंगे कि कौन-कौन से दिन में टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को शाजापुर में सर्वाधिक 71 फीसद टीकाकरण हुआ है। वहां सभी थाना प्रभारियों को अधीनस्थ पुलिसकर्मियों का टीकाकरण कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। गुरुवार को लक्ष्य के मुकाबले प्रदेश में 45 फीसद टीकाकरण हुआ। बता दें के प्रदेश में 3 लाख 44 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाना है। अभी तक महज 1 लाख 44 हजार 221 को टीका लग पाया है।

जिले में 893 लोगो को लगाये गये कोरोना वैक्सीन

गुरुवार को जिले के 8 स्थानों पर राजस्व, पुलिस, जेल सहित अन्य विभागों के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाये गये। इस दौरान 893 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।  इन सेंटरो पर टीका लगवाने हेतु 1538 लोगो को एसएमएस से सूचना भेजी गई थी ।

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनिता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार को जिला चिकित्सालय में 155 लोगो को, जिला आयुष चिकित्सालय में 160 लोगो को, शहरी पब्लिक स्वास्थ्य केन्द्र हाउसिंग बोर्ड कालोनी बड़वानी में 100 लोगो को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर में 189 लोगो को, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निवाली में 28 लोगो को,  सेंधवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र – 1 में 40 लोगो को एवं सेंधवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र – 2 में 86 लोगो को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ठीकरी में 135 लोगो को कोरोना का वैक्सीन लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *