बडवानी / जिला प्रशासन के द्वारा वृद्ध जनों को व भिक्षावृत्ति कर घूमने,विक्षिप्त जनो, लावारिस लोगों को आश्रय दिया जा रहा है। इसी तरह विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा भी रोटी के लिए भटक रहे बेसहारा वृद्धों की भावनाओं को समझ कर प्राधिकरण ने अपनों से सताए हुए वृद्धजनों को निशुल्क भोजन कपड़ा दवाई सभी जहां पर उन्हें उपलब्ध हो वहां पहुंचाया जा रहा है। जिनको अपने ही छोड़ दे उनको सहारा प्रशासन व प्राधिकरण दिलवा रहे सहारा। पीड़ित , गरीब, असहाय, मानव की सेवा के लिए तत्पर पैरा लीगल वालंटियर व काउंसलर श्रीमती अनीता चोयल ने एक इसी तरह से परेशान व पीड़ित दिमाग से अस्वस्थ महिला श्रीमती मुन्नी बाई को भीख मांगते,लाचार देख, विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से वृद्ध आश्रम आशाग्राम तक पहुंचाया ।

वहा से उसका स्वास्थ्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय बड़वानी लाया गया जहां पर डॉक्टर राहुल पाटीदार मनोचिकित्सक के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया उसके पश्चात उसे इलाज हेतु आगे रेफर किया गया ।जिसमें सिविल सर्जन डॉक्टर बी.एस. सैत्या का विशेष सहयोग रहा ।पहले भी असहाय, विक्षिप्त व पीड़ित बेसहारा वृद्ध जनों को सहायता कर उन्हें वृद्ध आश्रम उज्जैन तथा मानसिक चिकित्सालय इंदौर पहुंचाया है, इसी के तहत बड़वानी में आज एक भिक्षावृत्ति कर रही महिला को पैरा लीगल वालंटियर श्रीमती अनीता चोयल, के द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण ले जाया गया । जहां जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री राजेश गुप्ता व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री हेमंत जोशी ,जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री राबिन दयाल के सहयोग से तथा तहसीलदार श्री राजेश पाटीदार , नायब तहसीलदार श्री जगदीश बिलगावे के द्वारा महिला की मदद कर उसे सहारा दिया।
