बड़वानी /बड़वानी में बुधवार की देर शाम को 14 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 3208 हो गई है। इसमें से 3058 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 119 लोगो का उपचार चल रहा है, जबकि 31 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की देर शाम को जिन व्यक्तियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, उनमें सेंधवा की 52 वर्षीय महिला, 59 वर्षीय पुरूष, 62 वर्षीय पुरूष, तलवाड़ा डेब का 56 वर्षीय पुरूष, बड़वानी की 65 वर्षीय महिला, 80 वर्षीय पुरूष, 31 वर्षीय पुरूष, 42 वर्षीय पुरूष, निवाली का 50 वर्षीय पुरूष, 34 वर्षीय पुरूष, वेदपुरी का 20 वर्षीय पुरूष, पलसूद की 49 वर्षीय महिला, उमर्टी की 26 वर्षीय महिला, वरला का 27 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है। 7 कोरोना वायरस पॉजिटिव को इलाज के बाद मिली छुट्टी ! 207 और लोगो की रिपोर्ट प्राप्त हुई निगेटिव !
