बड़वानी / कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने सीएम हेल्प लाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण समय सीमा में न करने वाले 11 अधिकारियों पर कठौर कार्यवाही करने का प्रस्ताव उनके विभाग के उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया है। इन अधिकारियों ने कलेक्टर के शोकाज नोटिस के पश्चात भी प्रकरणो का निराकरण नहीं किया था ।
कलेक्टरेट कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर ने जिन अधिकारियों पर कठौर कार्यवाही प्रस्तावित की है। उसमें मुख्य नगरपालिका अधिकारी सेंधवा, निवाली बुजुर्ग, पानसेमल, पलसूद, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सचिव कृषि उपज मण्डी बड़वानी, कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग, जिला पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभारी अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी का नाम सम्मिलित है।
