बड़वानी/ लापरवाही और इस महामारी की अनदेखी  तथा जिम्मेदारों की सुस्ती के चलते जिले में कोरोना बेलगाम होता जा रहा है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो निश्चित पूर्व से अधिक कोरोना चिन्ता का कारण बन सकता है।   बुधवार की देर शाम को 46 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 3471 हो गई है। इसमें से 3152 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 288 लोगो का उपचार चल रहा है, जबकि 31 लोगो की मृत्यु हुई है। 

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की देर शाम को जिन व्यक्तियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, उनमें

चाटली का 39 वर्षीय पुरूष, निवाली का 28 वर्षीय पुरूष, 37 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय पुरूष, 65 वर्षीय पुरूष, सेंधवा की 44 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, 36 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय पुरूष, 66 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय बालिका, 33 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय महिला, 4 वर्षीय बालक, सोलवन का 30 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, 24 वर्षीय पुरूष,

बलवाड़ी की 36 वर्षीय महिला, पानसेमल की 60 वर्षीय महिला, 41 वर्षीय पुरूष, 3 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, 70 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरूष, 37 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय पुरूष, मोरतलाई  का 36 वर्षीय पुरूष, जुनापानी की 22 वर्षीय महिला, भडगोन का 56 वर्षीय पुरूष,खेतिया की 28 वर्षीय महिला, जुलवानिया की 17 वर्षीय बालिका, राजपुर का 70 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, बाजड़ का 22 वर्षीय पुरूष,सालीटाण्डा का 27 वर्षीय पुरूष,बालसमंद की 29 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय महिला,बड़वानी का 45 वर्षीय पुरूष, 3 वर्षीय बालिका, ओझर का 50 वर्षीय पुरूष,हरिबड़ की 48 वर्षीय महिला  सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *