बड़वानी/जिला मुख्यालय सहित अंचल में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन हुआ सतर्क। जो लोग गाइडलाइन का पालन नही कर रहे है, बिना मास्क लगाऐ घूम रहे, ऐसे लोगो पर अब सख्त कार्रवाई होगी। कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने रोको-टोको अभियान के दौरान बिना मास्क पहने लोगो पर होने वाली कार्रवाई के लिए अस्थाई जेल का निर्धारण करते हुए, रणजीत क्लब को बनाया गया अस्थाई जेल।
