धार (सुसारी) / ग्राम सुसारी की श्रीमती कल्पना मनोहर मण्डलोई का सामाजिक,सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यो में की गई उत्कृष्ट सेवा के लिये सम्मानित किया गया। यह सम्मान अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा सनातन (रजि.) की महिला इकाई मध्यप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा व्यास ने एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र के साथ प्रदान किया गया।इस उपलब्धि पर श्रीमती मण्डलोई को विभिन्न समाजसेवी संगठनों, सर्वब्राह्मण समाज, महिला मंडल , महिला मित्र मंडली, शुभचिंतकों आदि ने बधाई देते हुए श्रीमती व्यास को धन्यवाद दिया !
