खेतिया(सुभाष सोनेस) कोरोना संक्रमण काल खेतिया शहर व क्षेत्र के बचाव में तथा टीकाकरण में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर अनुविभाग पानसेमल के अधिकारियों तथा खेतिया में हुई चार लाख की चोरी पर पुलिस द्वारा की गई पुलिस त्वरित कार्रवाई को लेकर नगर पत्रकार संघ खेतिया द्वारा एक संगीत संध्या का आयोजन कर समस्त अधिकारियों का अभिनंदन किया गया। नगर पत्रकार संघ खेतिया द्वारा संगीत संध्या का आयोजन मंडी समिति के प्रांगण में किया गया जहां अनु विभाग के अधिकारियों, पत्रकारों गणमान्य नागरिकों ने अपनी प्रस्तुति देकर आनंद उठाया कार्यक्रम का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी श्री सुमेर सिंह मुजाल्दे ,तहसीलदार श्री राकेश सस्तिया सहित समस्त अधिकारियों ने मां सरस्वती का पूजन कर किया।नगर पत्रकार संघ खेतिया द्वारा कोरोना संक्रमण काल में आम जनता को मिली प्रशासनिक अधिकारियों की सेवाओं को लेकर अनुविभागीय अधिकारी पानसेमल श्री सुमेर सिंह मुजाल्दे तहसीलदार श्री राकेश जी सस्तिया, अतिरिक्त तहसीलदार श्री हुकुम सिंह निगवाल, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ अरविंद किराडे, स्थानीय चिकित्सक डॉ नेहा आर्य, डॉ अमन मोदी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी यशवंत शुक्ला, मंडी सचिव ओ पी खेड़े, थाना प्रभारी संतोष सावले सहित नगर पंचायत प्रशासन पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का सम्मान किया है आयोजित संगीत संध्या में तहसीलदार राकेश सस्तिया ने मैं शायर तो नहीं गाकर लोगों की दाद बटोरी वही पलसूद निवाली से आए थाना प्रभारी व सउपनि पी सी इंग्ले व पत्रकार वीरेंद्र वाशिन्दे ने जुगलबंदी करते हुए सुंदर गीत प्रस्तुत किये, थाना प्रभारी संतोष सांवले ने लगातार लयबद्ध तरीके से गाकर संगीत संध्या का समा बांधा।साँवले ने क्लासिकल गीत व पुराने गीतों को गाकर बहुत तालिया बटोरी, लगातार गीतों की प्रस्तुति के साथ शहर की प्रतिभाओं सलोनी श्रीमाली नूतन सहित अन्य लोगों ने अपनी प्रस्तुति दी मंडी सचिव ओपी खेड़े ने मंच से पहली बार प्रस्तुति देते दाद बटोरी,सेंधवा मंडी के कर्मचारी मनोज राठौर ने भजन के साथ भारत का रहने वाला हूं गाकर सभी को झूमने पर मजबूर किया,, नए पुराने गीतों के साथ देशभक्ति व भजन पर देर रात तक श्रोता आनन्द लेते रहे। लंबे समय बाद हुए इस आयोजन शहर की गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ भारी भीड़ उपस्थित रही। खेतिया शहर में हुई चार लाख की चोरी पर खेतिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई पर मिली सफलता के चलते शहर की नगर पत्रकार संघ, व्यापारी एसोसिएशन, मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन, मानव अधिकार आयोग, संतोष पटेल ,मोहन चौधरी ,सद्भावना समूह ,मुस्लिम जमात सहित अनेक संस्थाओं व्यक्तियों ने सम्मानित कर पुलिस को शाबाशी दी ।बरसों बाद हुए इस आयोजन में लोगों ने उत्साह से आनंद लेते हुए संगीत संध्या में उपस्थित लोगों का अभिनंदन खेतिया शहर की जनता का 100% टीकाकरण में किए गए सहयोग के लिए आभार व संचालन नगर पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेश नाहर ने किया सुंदर और लयबद्ध संगीत संध्या में शहर के गणमान्य नागरिकों पत्रकार साथियों ने आनंद उठाया शहर में इस आयोजन की सर्वत्र प्रशंसा ही की जा रही
