बड़वानी / राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, आदरणीय माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री अजय कुमार गर्ग साहब, जिला न्यायाधीश/सचिव श्री  राकेश कुमार सोनी साहब के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।  उपस्थित ग्रामीण जनों को कानूनी संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई। उन्हें  बताया गया कि नि:शुल्क वकील कैसे, और कहां ?से प्राप्त किया जा सकता है ।महिलाओं के हेल्पलाइन नंबर 1090, बच्चों के चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15 100 के बारे में जानकारी दी गई । पीड़ित प्रतिकर ,  पोक्सो एक्ट की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि यदि किसी के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हुए हैं तो वे बनवा सकते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वृक्षारोपण करने की बात भी कही गई ।पर्यावरण को बचाने व प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह दी गई ।इस अवसर पर टीआई श्री राजेश यादव एच.सी.एम श्री विक्रम किराडे,  महिला डेस्क प्रभारी सब इंस्पेक्टर  श्रीमती रेखा यादव काउंसलर/ पैरा लीगल वालंटियर श्रीमती अनीता चोयल ,कांस्टेबल आशा डुडवे,  आरक्षक गीता कनेश,जमुना बघेल साथ ही विभिन्न गांवों से आए ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *