सेंधवा/बड़वानी – दिनांक 30.11.2021 को काटन व्यवसायी संदिप पिता केदारमल गोयल उम्र 41साल निवासी वसुतिर्थ कालोनी सेंधवा की गोली लगने से मृत्यु होने पर थाना सेंधवा शहर पर मर्ग क्रमांक 23/21 धारा 174 फौजा का कायम कर जांच मे लिया गया । जॉच के दौरान उक्त मर्ग से 09 नामजद आरोपीयो पर मृतक संदिप को सिर मे गोली मारकर हत्या कर साक्ष्य छुपाने का अपराध पाया जाने से दिनांक 01-12-2021 को अपराध क्रमांक 435/21 धारा 302,201,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
प्रकरण की विवेचना मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बडवानी के आदेशानुसार एवं श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक महोदय बडवानी तथा श्रीमान एसडीओपी महोदय सेंधवा के निर्देशानुसार पृथक पृथक टीम गठीत कर विवेचना की गयी है।
विवेचना मे आरोपी गोपाल पिता गोरखनाथ जाधव उम्र 43 साल निवासी निम्बार्क कालोनी गली नंबर 3 सेंधवा 02- बल्लु ऊर्फ बलवंत पिता सुरेश प्रजापति उम्र 25 साल निवासी नाथगली दारूगोदाम सेंधवा एवं 03- राजा ऊर्फ अक्षय पिता सुनील पाटील उम्र 23 साल निवासी महावीर कालोनी सेंधवा को दिनांक 03-12-2021 को गिरफतार किया गया। विवेचना मे आये साक्ष्य अनुसार जितू यादव ने संदिप गोयल को दारूगोदाम स्थित उसके आफिस की पहली मंजिल के रूम मे सिर मे गोली मारकर हत्या कर दी तथा अन्य आरोपी गोपाल जाधव, बल्लु, तन्नु यादव, आदित्य शर्मा, राजा ऊर्फ अक्षय पाटील, करण चौहान, अभीषेक यादव, गोकुल सोनाने एवं भैया ऊर्फ गोली निवासीयान सेंधवा द्वारा घटना को छुपाने के उद्देश्य से मृतक को नारायणदास अस्पताल सेंधवा ले जाकर छोड दिया एवं कमरे की साफ सफाई कर दी तथा मृतक की कार एवं मोबाईल को छिपा दिया । विवेचना मे गिरफतार शुदा आरोपीयो से मृतक संदिप गोयल का सेमसंग कंपनी का स्क्रीन टच मोबाईल एवं एक टोयोटा कंपनी का अरबन क्रुजर सफेद रंग की कार तथा घटना स्थल जितू यादव के दारूगोदाम स्थित आफिस की पहली मंजिल से खाली कारतुस का खोखा व अन्य सामग्री जप्त की गयी। विवेचना मे साक्ष्य अनुसार धारा 25,27 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी। अन्य आरोपीयो की गिरफ्तारी शेष है। फरार आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बडवानी द्वारा जितु यादव पर 10,000/- एवं प्रत्येक फरार आरोपी पर 5000-5000 रुपये के ईनाम की उद्घोषणा की गयी है। जिन्हे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
पुलिस की इस कार्यवाही मे थाना सेंधवा शहर एवं थाना सेंधवा ग्रामीण एवं सायबर सेल बडवानी के थाना स्टाप की विशेष भुमिका रही है ।
नाम गिरफ्तार आरोपीः- 01- गोपाल पिता गोरखनाथ जाधव उम्र 43 साल निवासी निम्बार्क कालोनी
गली नंबर 3 सेंधवा
02- बल्लु ऊर्फ बलवंत पिता सुरेश प्रजापति उम्र 25 साल निवासी नाथगली दारूगोदाम सेंधवा
03- राजा ऊर्फ अक्षय पिता सुनील पाटील उम्र 23 साल निवासी महावीर कालोनी सेंधवा
फरार आरोपीः- जितु ऊर्फ जितेन्द्र यादव, तन्नु यादव, आदित्य शर्मा, करण चौहान, अभीषेक
यादव, गोकुल सोनाने एवं भैया ऊर्फ गोली निवासीयान सेंधवा
