खेतिया(सुभाष सोनेस)चोइथराम नेत्रालय के सानिध्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पानसेमल  पर एक शिविर आयोजित किया गया जिसके तहत मोतियाबिंद हेतु सर्वे कर 18 मरीज पानसेमल 9 मरीज खेतिया से ऑपरेशन हेतु चोइथराम नेत्रालय इंदौर  भेजे गए स्वास्थ्य केंद्र पानसेमल व खेतिया में लगातार निशुल्क नेत्र शिविरों का आयोजन हो रहा लोगों को लाभ मिल रहा है जिसके चलते आज आयोजित शिविर में  मरीज पहुंचे जिनमे से27 को ऑपरेशन हेतु चोइथराम नेत्रालय इंदौर भेजा गया। चोइथराम नेत्रालय की टीम के साथ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ अरविंद किराडे के प्रयास सराहनीय रहे। मोतियाबिंद हेतु किए गए इस सर्वे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पानसेमल टीम में डॉ अरविंद किराडे डॉक्टर अश्विन डॉक्टर सीताराम फार्मासिस्ट निखिल चोलकर , यसवंत इंदवेकर, नेत्र चिकित्सा सहायक डॉ राम कुशवाहा  व डॉ जयनारायण कुशवाहा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम का योगदान रहा है डॉक्टर किराड़े से प्राप्त जानकारी के अनुसार पानसेमल  के शासकीय अस्पताल में 17 जनवरी व 31 जनवरी को पून: नेत्र शिविर आयोजित किए जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *