बड़वानी/जहाॅं इन्दौर-भोपाल सहित आसपास के जिलो में रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी देखी जा रही है। वही बड़वानी जिले में पिछले 4 दिनों से कोरोना ने लगभग सौ की रफ्तार पकड़ रखी है। शुक्रवार देर शाम आई कोरोना रिपोर्ट में जिले में 100 नये मरीजो का आंकड़ा सामनें आया है। जिसमें सर्वाधिक बड़वानी के 30 मिले है। पानसेमल में 18,राजपुर में 12, ठीकरी में 10, सेंधवा में 9, अंजड़ में 7सिलावद-निवाली में 5-5 और पाटी में 4 लोगो की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इस तरह से जनवरी में संक्रमितो का आंकड़ा 644 पर पहुॅच गया है।
जनवरी 2022 को किस दिनांक को कितने मिले
1 जनवरी- 00
2 जनवरी- 01
3 जनवरी- 00
4 जनवरी- 01
5 जनवरी- 01
6 जनवरी- 06
7 जनवरी- 01
8 जनवरी- 03
9 जनवरी- 00
10 जनवरी- 03
11 जनवरी- 06
12 जनवरी- 17
13 जनवरी- 04
14 जनवरी- 05
15 जनवरी- 16
16 जनवरी- 89
17 जनवरी- 59
18 जनवरी- 23
19 जनवरी- 109
20 जनवरी- 99
21 जनवरी- 101
22 जनवरी- 100
