बड़वानी संत रविदास जयंती पर बुधवार को जिले में जगह-जगह विविध आयोजन हुए। संत श्री के चित्र की पूजा कर उन्हें याद किया गया। वहीं शहर के मोटी माता मंदिर चौक में पहुंचे राज्यसभा सदस्य डा सुमेरसिंह सोलंकी ने यहां पर जूते पालिश की दुकान लगाकर बैठे कर्मकारों को तिलक लगाया। कर्मकारों को तिलक लगाकर उनका सम्मान किया। यहां बैठे बुजुर्ग कर्मकार देवजी बिसन को तिलक लगाकर संत रविदासजी का चित्र और गीता की पुस्तक भेंट की। कर्मकार के साथ बैठकर खुद भी जूते-चप्पलों को पालिश कर कर्मकारों की हौंसला अफजाई की। शाल-श्रीफल से सम्मान कर उनका मान बढ़ाया। राज्यसभा सदस्य सोलंकी ने कहा संतश्री ने जात-पात की ऊंच-नीच का भेद मिटाकर मानव सेवा ही ईश्वर सेवा का संदेश दिया था। वे एक सच्चे ईश्वर भक्त व समाज सुधारक थे। आज उनके मार्ग का अनुसरण करते हुए मैंने यह किया। कर्मकारों का सम्मान कर उनका मान बढ़ाया। संतश्री ने भी सभी को आपस में मिलजुलकर भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया है।

बड़वानी जिले में जगह-जगह हुए आयोजन

माघ पूर्णिमा पर संत रविदासजी की जयंती पर जिले में जगह-जगह विविध आयोजन हुए। भाजपा द्वारा सांसद लोकसेवा केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने संतश्री के चित्र का पूजन कर माल्यार्पण किया। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जन सेवा का संकलप लिया। वहीं कोयला मोची चर्मकार समाज समिति के तत्वावधान में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूजन व आरती के बाद भंडारा हुआ। इसके अलावा अन्य समाजसेवी संस्थाओं ने भी कार्यक्रम आयोजित कर संतश्री को याद किया।

पंचायतों में भी हुआ संत रविदास जयंती का आयोजन

बड़वानी शहर समेत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में भी संत रविदास जयंती मनाई जा रही है। प्रदेश स्तर पर भी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में इसका आयोजन किया गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *