बड़वानी / शासकीय कन्या महाविद्यालय बड़वानी में पदस्थ गृहविज्ञान विषय की सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) श्रीमती प्रियंका कंवल देवड़ा (सुपुत्री श्री पन्नालाल गहलोत-गुलाटी) को दीक्षांत समारोह में पी.एच.डी.(डॉक्टर ऑफ फिलॉसॉफी) की शोध उपाधि प्रदान की गई।
दीक्षांत समारोह का आयोजन 23 मार्च 2022 को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा इंदौर में किया गया था।

इसकी अध्यक्षता मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने की एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि थे। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंन्द्र नई दिल्ली के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिनंद जोशी ने विशेष अतिथि के रुप में दीक्षांत उद्बोधन दिया।
डॉ प्रियंका द्वारा वर्ष 2021 में – कॉलेज जानेवाले विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं अकादमिक प्रदर्शन पर भोजन संबंधी आदतों के प्रभाव का अध्ययन- विषय पर अपना शोध प्रबंध देवी अहिल्या विश्वविद्यालय -इंदौर को प्रस्तुत किया गया था।
डॉ. प्रियंका देवड़ा को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।
