बड़वानी/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की 19 नगरीय निकायो सहित बड़वानी नगर पालिका के पार्षद चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है। जिसके तहत 23 दिसम्बर 2022 से लेकर 23 जनवरी 2023 मतगणना और चुनाव परिणामों की तिथियाॅं नियत की है। 23 तारीख से 6 जनवरी तक निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन आरक्षण और मतदान केन्द्रो की सूची प्रकाशन सहित नामांकन फार्म भरे जाऐगे। 7 जनवरी को नामांकन-पत्रों की जाॅच तथा 9 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते है। 20 जनवरी 2023 को जिन वार्डे में जरुरी हुआ उन वार्डो में मतदान होगा। वोटो की गिनती और चुनाव परिणामों की घोषणा 23 जनवरी 2023 को होगी।
कल शाम नगरपालिका चुनाव तिथियो की घोषणा हुई और आज सुबह से बड़वानी शहर के मुख्य चौराहो सहित चाय-पान की दुकानों पर चुनावी चौपाले नजर आने लगी है। बड़वानी नगर पालिका के अन्र्तगत 24 वार्ड है जिसमें से 12 वार्ड महिलाओं के लिए और 12 वार्ड पुरुषों के लिए आरक्षित है। सबसे अधिक जिन वार्डो को लेकर राजनेतिक दलों व्दारा गहन मंथन किया जा रहा है। उनमें वार्ड क्रमांक 4, 8, 10 और 24 शामिल है। वो इसलिए कि उक्त 4 वार्ड ही अजजा महिला के लिए आरक्षित है और इस बार बड़वानी नगर पालिका का अध्यक्ष पद इसी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। यनिकि जीतकर आने वाले 24 वार्ड पार्षदों में से जिस राजनेंतिक दल के प्रत्याशियों की संख्या अधिक होगी , उस पार्टी की ही इन 4 वार्डो से जीतकर कर आने वाली महिला पाषर्दो में से ही किसी को अध्यक्ष चुना जाऐगा। खैर यह तो समय बताऐगा कि इस बार किसकी होगी नगर पालिका परिषद और कौन होगा अध्यक्ष ?

