सरकार ने देर रात मध्‍य प्रदेश राज्‍य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए।

आदेश के अनुसार नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के अपर आयुक्‍त गजेन्‍द्र सिंह नागेश को सिंगरौली जिला पंचायत का मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

सिंगरौली जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी सरोधन सिंह को डिंडौरी का अपर कलेक्‍टर बनाया गया है। जिला पंचायत शाजापुर की मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी मंजूषा विक्रांत को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है।

गृह विभाग के उपसचिव जगदीश कुमार गोमे को बड़वानी जिला पंचायत का मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

पन्‍ना के अपर कलेक्‍टर जगदीश प्रसाद धुर्वे अब अनूपपुर के अपर कलेक्‍टर होंगे। मध्‍य प्रदेश राज्‍य कृषि विपणन बोर्ड के अपर संचालक देवेन्‍द्र कुमार नागेंद्र को मंत्रालय में उपसचिव बनाया गया है।

बड़वानी की अपर कलेक्‍टर रेखा राठौर को राजस्‍व प्रशिक्षण शाला इंदौर की प्राचार्य बनाया गया है। जिला पंचायत खंडवा की मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी नंदा भलावे कुशरे को डिंडौरी जिला पंचायत की मुख्‍य कार्यपालन अध‍िकारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *