लाखों रुपये के क़ीमती कुल 13 हथियार , दो मोबाइल फ़ोन , एक मोटरसाइकिल और हथियार निर्माण में प्रयुक्त होने वाले उपकरण की बड़ी मात्रा में ज़ब्ती

हथियारों के  अवैध निर्माण और उनके राष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई से जुड़े अंतर-राज्यीय गिरोह के 5 पेशेवर एवं कुख्यात आरोपीयो को किया गिरफ़्तार जिन पर हज़ारो रुपये के इनाम एवं दर्जनों प्रकरण हैं पंजीबद्ध

कुछ दिनों पूर्व ही कूटरचित दस्तावेज बना कर शासन को लाखों रुपये की राजस्व क्षति पहुँचाने वाले संगठित गिरोह को किया था गिरफ़्तार जिसके बाद बड़वानी पुलिस की माफिया अभियान में ये दूसरी बड़ी कार्यवाही

बड़वानी  / नवागत पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने अवैध आग्नेय अस्त्र हथियार निर्माण एवं बिक्री को जड़ से नष्ट करने के लिए बड़वानी जिले के कुछ इलाकों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया, साथ ही जिले के सभी थाना प्रभारी एवं एसडीओपी को अवैध हथियार, आर्म्स निर्माण एवं विक्रय करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था*

सेंधवा एसडीओपी श्री कमल सिंह चौहान ने  पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर डी प्रजापति के मार्गदर्शन में टीआई सेंधवा ग्रामीण अनोख सिंह सिंदया के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुवे एक महत्वपूर्ण सूचना एकत्रित की कि हथियारों की एक बड़ी खेप की अंतर राज्यीय डिलीवरी होने वाले है ।  वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत करवाते हुवे  तीन टीमें गठित की जाकर खुरमाबाद अजीतसिंह पिता माधवसिंह सिकलीगर के घर दबिश दी गई जहां पर घर के पीछे पांच व्यक्ति अवैध शस्त्र निर्माण करते हुए पाए गए एवं पुलिस को देख कर भागने लगे । जिन्हें पुलिस फ़ोर्स की मदद से पकड़ा  गया । नाम पता पूछने पर  अपना नाम  01 रामपालसिंह पिता भूरासिंह उम्र 34 साल जाति सिकलीगर निवासी उंडी खुदरी थाना पलसूद , 02 अकालसिंह पिता अजीतसिंह उम्र 22 साल जाति सिकलीगर निवासी खुरमाबाद,03 कमल सिंह पिता धरमसिंह  उम्र 32 साल जाति सिकलीगर निवासी खुरमाबाद 04 अजीतसिंह पिता माधवसिंह उम्र 54 साल जाति सिकलीगर निवासी खुरमाबाद बतलाया । मौके पर आरोपियो के  कब्जे से निर्माण सामग्री के साथ 07 देसी पिस्टल एवं 05 देसी 12 बोर देसी कट्टे किमती 2 लाख 75 हजार रूपये कुल किमती सामग्री  जप्त की गई  । आरोपी सोहनसिंह पिता अजीतसिंह निवासी खुरमाबाद फरार हो गया*

अन्य मामले में दुसरी टीम के व्दारा आरोपी तोताराम पिता टुटीया  जाति बारेला उम्र 25 वर्ष निवासी रामगठी थाना सेंधवा ग्रामीण के कब्जे से अवैध एक देशी पिस्टल, एक मोबाईल एवं मोटर साईकिल जप्त की गई आरोपी के व्दारा अवैध पिस्टल सोहनसिह पिता अजीतसिह सिकलीगर निवासी खुरमाबाद से खरीदना बताया । उक्त मामले में आरोपी फरार है कुल मश्रुका 95 हजार रूपये को  जप्त किया गया*

विशेष भुमिका-

निरीक्षक ए एस सिन्दया थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण ,उप निरीक्षक श्रीराम मंडलोई उपनिरीक्षक, उप निरीक्षक रितेश खत्री, साइबर सेल ए,सी पाटीदार सउनि अशोक यादव, सउनि संजय पांडे, सउनि धनेश्वर पाटिल, सउनि सखावत अली, सउनि चन्द्रशेखर पाटीदार, प्रधान आरक्षक योगेश पाटिल साइबर सेल, आर 123 अमीत पाटील, प्रआर 44 बसंत पगारे प्र.आर.65 विनोद मीणा, प्रआर 388 अभिषेक यादव, प्रधान आरक्षक 703 गजेंद्र यादव प्रधान आरक्षक राहुल पाटिल आरक्षक 637 समरथ राठौड़ आरक्षक 683 दिलीप कन्नौजी आरक्षक 506 विश्राम नरगावे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *