बड़वानी / पंडित धीरेन्द्र शास्त्री (बागेश्वर धाम जिला छतरपुर) के 23 जून को बड़वानी आगमन तथा कथा वाचन कार्यक्रम पर यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक श्री पुनित गेहलोद द्वारा मार्ग में कुछ परिवर्तन किये गये हैं जो निम्नानुसार हैं। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले व्यक्तियों हेतु विभिन्न स्थानो पर पार्किंग व्यवस्था की गयी हैं। उन्होने सभी से अनुरोध किया है कि वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े कर वहां से पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुँचे।
ऽ कारंजा चैराहे से ओलंपिक चैराहे तक नो व्हिकल जोन घोषित किया गया हैं जिसमें किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन प्रतिबंधित हैं। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोग निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपने वाहन खड़े कर इस मार्ग से होते हुए पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुँच सकते हैं।
ऽ कार्यक्रम स्थल पर अंजड़ एवं कुक्षी बायपास से आने वाले व्यक्ति ओलंपिक चैराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल पर (पाटीदार होस्टल के पास) नजदीक से एंट्री कर सकते हैं।

ऽ बड़वानी के आसपास के थाना क्षैत्रों से बड़वानी कस्बे में भारवाहक वाहन (हैवी व्हिकल्स) कि एंट्री प्रतिबंधित की गयी हैं। अतः थाना ठीकरी, अंजड़, सिलावद, पलसुद, राजपुर, सेंधवा एवं जिला धार के गणपुर चैराहे से आने वाला ट्रेफिक हेतु निम्न डाईवर्जन व्यवस्था की गयी हैं। जिला धार की गणपुर चैकड़ी से आने वाले भारी वाहन बड़वानी में प्रवेश न करते हुए गणपुर चैकड़ी से सिंघाना, मनावर होते हुए खलघाट हाईवे रोड़ पहुँच सकते हैं।
ऽ कस्बा बड़वानी एवं पाटी से आने वाले व्यक्तियों हेतु पी.जी. कॉलेज ग्राउण्ड (पिछे के गेट से), उत्कृष्ट स्कुल, मॉडल स्कुल ग्राउण्ड (वैष्णोदेवी मंदिर के पास) रणजीत क्लब के सामने मिडील स्कुल फुटबॉल ग्राउण्ड पर पार्किंग की व्यवस्था की गयी हैं।
ऽ ऐसे व्यक्ति जिन्हे वी.आई.पी. से मिलने हेतु श्रीमान मंत्री महोदय के निज निवास पर व्यवस्था की गयी हैं अपने वाहन पी.जी. कॉलेज मैदान में पार्क कर वहां तक पैदल पहुँच सकते हैं। अंजड़ रोड़ की तरफ से आने वाले व्यक्तियों हेतु आर.टी.ओ. ऑफिस के सामने एवं अन्दर, गुरुकृपा एलाईनर्स, नायरा पेट्रोल पंप के पिछे सिर्वी इंटरनेशनल स्कुल में पार्किंग व्यवस्था की गयी हैं।
ऽ कुक्षी बायपास से आने वाले व्यक्तियों हेतु बायपास स्थित जलसा होटल के अन्दर, जलसा होटल के पास का मैदान, कुण्डिया रोड़ मैदान, जयपुरिया स्कुल, मधुबन कॉलेज, नर्मदा विहार कॉलोनी, पार्किंग कि व्यवस्था की गयी हैं। सिलावद रोड़ से आने वाले व्यक्तियों हेतु सेगांवा हनुमान मंदिर मैदान, पैरामाउण्ट स्कुल, आई.टी.आई. कॉलेज मैदान में पार्किंग कि व्यवस्था की गयी हैं।
ऽ बड़वानी बस स्टेण्ड से संचालित होने वाली यात्री बसे कुक्षी बायपास से नवलपुरा होते हुए बस स्टेण्ड आ सकती हैं।
ऽ बड़वानी कस्बे में ट्रेफिक अत्यधिक होने कि स्थिति में अंजड़ से आने वाली यात्री बसे तलुन टोल पर से (दिनांक 23.06.2023 को अस्थाई बस स्टेण्ड घोषित किया जाकर) संचालित की जायेगी।
