बड़वानी /  आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के उपल्यक्ष में सामाजिक न्याय एवम निशक्त जन कल्याण विभाग के सौजन्य से एवम आनंद विभाग जिला बड़वानी, आशा दीप आनंद क्लब आशा ग्राम के सहयोग से आशा ग्राम परिसर बड़वानी में वृद्ध जन दिवस का आयोजन कर वृद्ध जनो का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसीह पटेल ने कहा कि वृद्ध हमारे भगवान स्वरूप हैं,वे हमारे सच्चे मार्गदर्शक है,हमेशा सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल,जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी जगदीश कुमार गोमें , डिप्टी कलेक्टर एवम नोडल अधिकारी आनंद विभाग विवेक गुप्ता, जिला महिला एवम बाल विकास अधिकारी रतन सिंह गुंडिया, सहायक संचालक अजय गुप्ता, सहायक संचालक रौनक सोलंकी ने वृद्ध जन का शाल एवम पूस्प माला से स्वागत किया। आनंद विभाग के स्टेट मास्टर ट्रेनर्स डा रामसहाय यादव,सुधा बाजपेई, आनंदम सहयोगी अनिल जोशी, सुनीता शुक्ला , महेंद्र  गोयल,रघुवीर सोलंकी, अंजुला राठौड़, भटू पाटिल, आशीष गुप्ता,मनीष जोशी,आशा ग्राम के पीआरओ सचिन दुबे, पत्रकार सचिन शर्मा ने वृद्ध जन की आरती उतारकर कर स्वागत किया। मंत्री जी ने वृद्ध जन के साथ कैरम खेल कर उनका उत्साह वर्धन किया ।इसके पूर्व प्रातः काल में आशा दीप आनंद क्लब के सदस्यों एवम शिवकुंज योग ग्रुप द्वारा स्वच्छता अभियान अंतर्गत साफ सफाई की गई। डा राहुल पाटीदार ने उपस्थित वृद्ध जनो का स्वास्थ परिक्षण किया। आभार मनीराम नायडू ने व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *