बड़वानी । लायन्स क्लब बड़वानी सिटी को लायन्स क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 द्वारा इन्दोर में आयोजित सेवा सप्ताह सम्मान समारोह में श्रेष्ठ क्लब सेवा सप्ताह अवार्ड से सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए क्लब सचिव लायन सचिन शर्मा ने बताया कि लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन यश शर्मा के निर्देशानुसार एवं रीजन चेयर पर्सन लायन विजय अग्रवाल एवं झोन चेयरपर्सन लायन श्याम तायल के मार्गदर्शन में सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया था । सेवा सप्ताह में स्वच्छता, अन्नदान, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण जागरूकता, नेत्रदान जागरूकता, दिव्यांग सेवा एवं पीड़ित मानव सेवा के क्षेत्र में किये गए कार्यो के आधार पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन यश शर्मा, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेन्द्र रुनवाल, लायन अनिल खंडेलवाल, पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन कमलेश जी जैन, पास्ट काउंसिल चेयरमैन लायन कुलभूषण मित्तल, पूर्व गवर्नर्स, सेवा सप्ताह कोऑर्डिनेटर लायन मुरली अरोड़ा व 300 से अधिक क्लब पदाधिकारियों की उपस्थिति में लायन्स क्लब बड़वानी सिटी को डिस्ट्रिक्ट का श्रेष्ठ क्लब सेवा सप्ताह अवार्ड से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष लायन राजेंद्र शर्मा, डिस्ट्रिक्ट जीएमटी कोऑर्डिनेटर लायन राम जाट, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन संतोष भावसार, लायन के.एस. मुजाल्दा ने उपस्थित रहकर यह सम्मान प्राप्त किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट के लायन लीडर, लायन राजेश पारीक, लायन ज्योति पारीक, लायन मनोज नाहर, लायन रीना नाहर, लायन राजीव जोशी, लायन हेमा जोशी, लायन विजय पाटीदार, लायन विजय जैन, लायन सोनू गांधी, लायन अनिल मोदी उपस्थित थे । क्लब सदस्यों ने यह सम्मान प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त किया ।
