खरगोन जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में शनिवार सुबह करीब 9:16 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है।

खरगोन। खरगोन जिला मुख्यालय सहित लगभग पूरे जिले में शनिवार सुबह करीब 9:16 पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस दौरान जमीन के अंदर से किसी भारी वाहन के गुजरने जैसा कंपन महसूस हुआ। कंपन महसूस होते ही कई लोग घरों के बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता।

लोगों ने बताया की भूकंप का तेज कंपन महसूस हुआ। यह कुछ देर तक जारी रहा। कंपन महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और इस बात की पुष्टि एक दूसरे से करने लगे। वही कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर भूकंपन के मैसेज तेजी से वायरल हुए।

जैतापुर निवासी जगदीश भावसार ने बताया कि तेज भूकंपन से दीवार व बर्तनो के हिलने की घटना हुई। मास्टर कॉलोनी निवासी रोहित भावसार ने बताया पूरा घर थरथराकर हिला। जिला मुख्यालय की विभिन्न कालोनियों में लोगों ने कंपन महसूस किए जाने की पुष्टि की।

अंचल में भी झटके

शनिवार सुबह जिला मुख्यालय सहित जिले के आंचल में भी तेज कंपन महसूस किया गया। इस दौरान कसरावद, झिरनिया, चैनपुर, खलबुजुर्ग, गोगांव आदि क्षेत्र के लोगों ने भी जमीन के अंदर कंपन की बात कही। खरगोन एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने बताया कि शनिवार सुबह क्षेत्र में भूकंपन की सूचना कई जगह से मिली है। संबंधित भूकंप मापी केंद्र से जानकारी ली जा रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *