बड़वानी / आबकारी विभाग ने जिले के खेतिया एवं राजपुर में दबिश देकर 71 हजार 590 रूपये मूल्य की देशी – विदेशी शराब एवं एक मोटर सायकल जप्त कर 6 प्रकरण बनाकर 5 आरोपियो को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ा है।

   जिला आबकारी अधिकारी  केएस मुजाल्दे से प्राप्त जानकारी अनुसार इस कार्यवाही के दौरान 129 पाव देशी मदिरा, 296 पाव विदेशी मदिरा, 24 बीयर केन लेमाउण्ट  की, 22 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त की गई है। इस दौरान एक मोटर सायकल भी जप्त की गई है। इस कार्यवाही में खेतिया की मीराबाई कोली, मंगला अशोक, गीताबाई भील, सुन्दर भील, राजपुर के सुरेश जायसवाल को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर मुचलके पर छोडा गया है।

    श्री मुजाल्दे ने बताया कि इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी  जीएस धुंध, उपनिरीक्षक  बीएस जमरा,  केके शर्मा, योगेश टटवाडे,  कमलेश बामनिया का सराहनीय सहयोग रहा । उन्होने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर प्रारंभ यह कार्यवाही सत्त प्रारंभ रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *