बड़वानी / हाट – बाजार जहाॅ आमजनों को दैनिक जीवन के साधनो के क्रय – विक्रय का अवसर देते है, वही क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देने का कार्य करते है। ग्रामीणो के साथ – साथ नगरीय क्षेत्रो में आज भी हाट – बाजार की महत्ता कम नही हुई है।
प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने बड़वानी जिले के ग्राम अंजदी में लगने वाले साप्ताहिक हाट – बाजार का शुभारंभ करते हुये उक्त बाते कही । इस दौरान उपस्थितो को सम्बोधित करते हुये गृहमंत्री ने बताया कि इस हाट – बाजार के प्रारंभ हो जाने से इस क्षेत्र के छोटे – छोटे किसानो को जहाॅ अपने खेतो में उत्पादित सब्जियो – फसलो को बेचने का तो वही व्यापारियों को भी हाट – बाजार में अपनी दुकानो के माध्यम से विभिन्न किराना सामग्री सहित अन्य वस्तुए बेचने का अवसर मिलेगा । इससे जहाॅ छोटे – छोटे किसानो – व्यापारितयो को अपनी वस्तुओं को बेचकर आर्थिक गतिविधियों को बढाने का अवसर मिलेगा वही आमजनो को भी अपने ग्राम में अच्छी और सस्ती वस्तुऐ खरीदने का अवसर मिलेगा ।
अंजदी में हाट – बाजार शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष रमेश चैहान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विरेन्द्रसिंह दरबार ने भी सम्बोधित करते हुये हाट – बाजार को क्षेत्र के लिये अत्यन्त कारगार बताया ।
गृहमंत्री की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन उपस्थित थे ।
