बड़वानी / कलेक्टर  अमित तोमर ने लोक सेवा गांरटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण में लापरवाही पाये जाने पर 11 पंचायत सचिवों को शोकाज नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। इन सचिवों से संतोषजनक जवाब प्राप्त न होने पर उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी ।

                प्रबंधक लोक सेवा श्रीमती राजेश्वरी से प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर ने लापरवाही पर जनपद पंचायत राजपुर के ग्राम भागसूर, रेवजा, मोरगून, कडवी, सिदड़ी के पंचायत सचिव, जनपद पंचायत ठीकरी के हतोला के ग्राम पंचायत सचिव, जनपद पंचायत सेंधवा के ग्राम बाखर्ली, कालीकुण्डी के पंचायत सचिव, जनपद पंचायत पानसेमल के ग्राम मनकुई के पंचायत सचिव, जनपद पंचायत पाटी के ग्राम देरवालिया, बामनली के पंचायत सचिव को शोकाज नोटिस जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *