बड़वानी /तम्बाकू और तम्बाकू से बनी वस्तुओं का उपभोग विनाष को आमंत्रण है। आप स्वयं भी इनका त्याग कीजिए और अपने परिजनों तथा संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति से आह्वान कीजिए। ये धन, स्वास्थ्य और सम्मान सभी का नाष करते हैं। इनके कोई लाभ नहीं होता है।  ये बातें शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन प्रकोष्ठ द्वारा गैर संचारी रोग सर्वे अभियान के तहत हेल्थ एंड वेैलनेस गतिविधि के तहत् 200 से अधिक विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. आर. एस. मुजाल्दे ने कहीं। कलेक्टर श्री अमित तोमर के निर्देषानुसार और प्राचार्य डाॅ. आर. एन. शुक्ल के मार्गदर्षन में यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापक डाॅ. के. एस. बघेल, एनएसएस के जिला संगठक डाॅ. सुमेरसिंह सोलंकी, कॅरियर सेल के कार्यकर्तागण प्रीति गुलवानिया, रागिनी सोनी, आवेष खान, अजय चांदोरे, लखन प्रजापति, अरविंद बमनके और कॅरियर काउंसलर डाॅ. मधुसूदन चैबे उपस्थित थे। डाॅ. बघेल ने विद्यार्थियों को अनुषासित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। डाॅ. सोलंकी ने सभी को शपथ दिलाई कि वे व्यसन मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देंगे। डाॅ. चैबे ने विद्यार्थियों से कहा कि आपका यह समय कॅरियर निर्माण और सही ढंग से षिक्षा ग्रहण करने का है। धूम्रपान, विभिन्न प्रकार के पाउच, गुटके आदि के सेवन से आपके स्वास्थ्य को खतरा है। अनियमित जीवन शैली और बुरी आदतें रक्तचाप, मधुमेह तथा कैंसर जैसी घातक बीमारियों की वजह बनेगी। एक स्वस्थ शरीर में ही सवस्थ मस्तिष्क रहता है। ये दोनों ही उच्च सफलताओं के लिए आवष्यक हैं। प्राचार्य डाॅ. आर. एन. शुक्ल ने सभी युवाओं से आग्रह किया कि तम्बाकू  एवं किसी भी नषीले पदार्थ का सेवन न करें और इसके विरुद्ध जागरूकता उत्पन्न करने में सहयोग दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *