बडवानी / आज दिनांक 15/05/2026 को श्री अनिल राठौर जिलाअध्यक्ष मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बड़वानी के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय मे श्री रवी गुप्ता एम. पी. डब्लू.,श्रीमती रजीया खान ए. एन. एम.,श्री चन्दन डोडवा जिला चिकित्सालय बडवानी, श्रीमती रेखा बोराडे कार्यालय सिविल सर्जन बडवानी के सेवानिवृत्त होने पर बिदाई समारोह आयोजित किया गया,फूलमाला, शाल ,श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया कार्यक्रम में डा श्री मनोज खन्ना सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय बडवानी , मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पधाधिकारी गण/नर्सिंग ऑफिसर ,कार्यालय सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय बडवानी का स्टाफ एवम जिला चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित थे । इस दौरान सिविल सर्जन डॉ मनोज खन्ना ने कहा शासकीय सेवाओं से सभी अधिकारी कर्मचारियों को एक निर्धारित समयावधि के बाद अपने कार्यों से सेवा
निवृत होना पड़ता है यह एक प्रक्रिया है इससे हर किसी को गुजरना पड़ता हैं, उन्होंने कहा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारीयो ने अपने सेवा काल में बहुत अच्छा कार्य किया है , उन्होंने बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की । मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में सभी के सुखमय व दीर्घायु जीवन की कामना की।श्री प्रिन्स मसीह जिला उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बड़वानी ने संघ के कार्य पर प्रकाश डाला एवं श्री राजाराम सोलंकी तहसील सचिव बड़वानी, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बड़वानी ने कार्यक्रम का संचालन किया ।
