बड़वानी / लायन सुधीर कुमार पाण्डेय ने बताया कि लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा प्रभारी सी.एम.एच.ओ. डॉ राजेश गुप्ता और सिविल सर्जन डॉ मनोज खन्ना के मार्गदर्शन में चौइथराम नेत्र चिकित्सालय इंदौर के सहयोग से दिनांक 18 मई सोमवार को एक निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन जिला अस्पताल बड़वानी में किया जा रहा है।
प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम जाट ने बताया कि शिविर में इंदौर के प्रसिद्ध नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉक्टर इस निःशुल्क शिविर में अपनी सेवाएं देंगे।उक्त शिविर में चयनित मरीजों का निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण चोईथराम नेत्र चिकित्सालय इंदौर में किए जायेंगे। शिविर में चयनित नेत्र मरीजों को बस द्वारा इंदौर भेजा जाएगा।
लायन सचिन शर्मा ने बताया कि मरीज के साथ एक परिजन (अटेंडेंट) होने पर ही ऑपरेशन किए जाएंगे। नेत्र मरीज़ अपनी पुरानी शुगर और ब्लड प्रेशर की दवाई ले रहे हो तो साथ में लेकर आवे। “महिला मरीज विशेष रूप से अपने सिर के बाल धोकर आवे”। शिविर का समय प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ही रहेगा। यह शिविर केवल मोतियाबिंद के मरीजों हेतु आयोजित किया गया है। नेत्र अस्पताल द्वारा लैंस,चश्मे, दवाइयां इत्यादि निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
लायन नवीन जैन,लायन, लायन जया शर्मा,लायन दीपक जोशी,लायन सुनील शर्मा ने नेत्र मरीजों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का लाभ उठावें। लायंस क्लब बड़वानी द्वारा शिविर वाले दिन निःशुल्क भोजन भी कराया जाएगा।
